ब्रिटेन: पूरा ब्रिटेन इस समय यूनिस नाम के तूफान (Storm Eunice) से जूझ रहा है। इसके चलते मौसम विभाग ने लंदन सहित उत्तरी इंग्लैंड के लिए रेड अलर्ट की घोषणा कर दी है। तूफान की वजह से कई विमानों को लड़खड़ाते हुए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट (Heathrow Airport) पर खतरनाक तरीके से लैंड करते हुए देखा गया है। वहीं इसके उलट एयर इंडिया (Air India) के पायलटों ने इसी एयरपोर्ट पर कुशलता से प्लेन की लैंडिंग कराई, जिसके लिए उनकी स्किल की जमकर तारीफ हो रही है। पायलट का यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई कह रहा है कि भारतीय पायलट बेहद कुशल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अंचित भारद्वाज हैदराबाद से टेकऑफ करने वाली AI-147 फ्लाइट को उड़ा रहे थे, जबकि आदित्य राव गोवा से टेकऑफ करने वाली फ्लाइट AI-145 के पायलट थे। दोनों की तारीफ करते हुए एअर इंडिया के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि हमारे कुशल पायलट्स ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उस समय अपने विमानों की लैंडिंग कराई जब कई दूसरी एयरलाइंस ऐसा नहीं कर सकीं।
वायरल वीडियो में Big Jet TV के फाउंडर Jerry Dyers कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं बस देखना चाहता हूं कि क्या ये विमान ठीक से लैंड हो पाएगा। लग तो रहा है कि सफल हो गए हैं। ये तो काफी कुशल भारतीय पायलट हैं। एअर इंडिया के इस विमान ने तेज हवाओं को चीरते एक सफल लैंडिंग कर ली है, हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है।
“Very skilled Indian Pilot” ?✈️?
Pilots of this Air India flight managed to land their B787 Dreamliner aircraft with ease into London Heathrow yesterday afternoon in its first attempt even as Storm Eunice left hundreds of flights delayed, cancelled or diverted…
Jai Hind!?? pic.twitter.com/94FrTnTUiy— BiTANKO BiSWAS (@Bitanko_Biswas) February 19, 2022
पायलट की हो रही जमकर तारीफ
इस घटना के बाद एयर इंडिया ने अपने दोनों पायलट की जमकर तारीफ की है। एक अधिकारी ने कहा कि हमारे कुशल पायलटों ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर उस समय लैंडिंग कराई, जब दूसरी एयरलाइंस हिम्मत हार चुकी थीं। दरअसल, तूफान के कारण विमानों का संतुलन बिगड़ सकता था और रनवे पर ये फिसल सकते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
