Headlines

12 घंटे चलेगा Indian Idol 12 का ग्रैंड फिनाले

मुंबई : टेलीविजन के टॉप रिएलिटी शो में से एक इंडियन आइडल अपने अंतिम पड़ाव पर है। इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को तय किया गया है, जहां लगातार 12 घंटे का मैराथॉन का रखा जाएगा। सोमवार को इंडियन आइडल के टॉप 6 प्रतिभागी ऑनलाइन प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए मीडिया से जुड़े। इस दौरान इन प्रतिभागियों ने अपनी जर्नी के साथ-साथ ग्रैंड फिनाले में होने वाले कई चीजों पर से परदा हटाया है।

12 घंटे के इस फिनाले में 40 से ज्यादा होंगे एक्ट्स,15 अगस्त को भव्य तरीके से फिनाले राउंड की तैयारी की जा रही है। इस में 12 घंटे लगातार सिंगर्स का मैराथॉन होना है, जिसमें 40 से भी ज्यादा एक्ट्स पेश किए जाएंगे। फिनाले राउंड में इंडस्ट्री के कई टॉप सिंगर्स भी जुड़ेंगे।

आदित्य के साथ जय भानुशाली भी संभालेंगे होस्ट की जिम्मेदारी

इस शो में एंकरिंग कर रहे आदित्य नारायण भी काफी चर्चा में रहे हैं। फिनाले राउंड में आदित्य के साथ जय भानुशाली भी को-एंकर के रूप में जुड़ेंगे। फिनाले को सेना के जवानों और उनके कंट्रीब्यूशन को याद करते हुए ट्रिब्यूट दिया जाएगा। कंटेस्टेंट आपको हर फ्लेवर के म्यूजिक के साथ परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार नजर आएंगे। वहीं जज हिमेश रेशमिया और सोनू कक्कड़ भी एक रॉकस्टार की तरह परफॉर्म करते नजर आएंगे शो 15 अगस्त को 12 बजे से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *