Headlines

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया महारुद्राभिषेक, महाकाल की दिव्य आरती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया महारुद्राभिषेक, महाकाल की दिव्य आरती

जयपुर। श्री शिव महापुराण कथा समिति द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के जयपुर स्थित जन संवाद केन्द्र पर भगवान श्री शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक और महाकाल की दिव्य आरती का आयोजन किया गया। डॉ. पूनियां ने भगवान भोलेनाथ जी से प्रदेशवासियों की खुशहाली व तरक्की की कामना कीl

श्री शिव महापुराण कथा समिति के महामंत्री अरुण खटोड़ ने बताया कि, भगवान श्री शिव पार्थिव सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन श्री पितरेश्वर जी महाराज के आशीर्वाद से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां जनसंवाद केन्द्र पर किया गया, जिसमें डॉ. सतीश पूनियां ने परिवार सहित महारुद्राभिषेक किया और महाकाल की दिव्य आरती में शामिल हुये।

महारुद्राभिषेक व दिव्य आरती में डॉ. पूनियां, हाथोज धाम के स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *