Headlines

तबादला चाहने वाले शिक्षक तैयार रहे ऑनलाइन आवेदन के लिए, बस तीन दिन ही खुला रहेगा लिंक

जयपुर। राज्य सरकार कीओर से तबादलों से रोक हटाने के बाद शिक्षा विभाग में भी लंबे समय से तबादले के इंतजार में बैठे शिक्षकों के लिए मानो तबादलों का मानसून आ गया है। शिक्षा विभाग में तबादलों का यह मानसून पूरा एक माह चलेगा। कोविड-19 को देखते हुए तथा मंत्रियों आदि के यहां अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने एक आदेश जारी किया है।

इस तरह कर सकते हैं तबादलों के लिए आवेदन

शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी की ओर से जारी आदेश में कहा है कि सभी विषयों के वरिष्ठ अध्यापक, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष ,वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के तबादलों के लिए शाला दर्पण पोर्टल में स्टाफ लॉगइन में आवेदन किया जा सकता है ।

19 से 22 तक करने होंगे आवेदन अपलोड

आवेदन के लिए लिंक खुलने का समय निर्धारित किया गया है 19 जुलाई को दोहपर 3:00 बजे से ही लिंक खुल जाएगा और 22 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे तक यह लिंक चालू रहेगा । इस अवधि के दौरान तबादला चाहने वाले वरिष्ठ शिक्षक गण ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

ये भी पढ़े: मैं उस गुरु का चेला हूं जिसने गोदराकांड में पीएम मोदी को क्लीनचिट दी, ऐसे विवादास्पद बोल वाले रोहिताश की अब भाजपा से विदाई तय

ये भी पढ़े: राजे समर्थक रोहिताश शर्मा भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *