Headlines

RBSE चेयरमैन ने कहा-10वीं-12वीं के रिजल्ट 31 जुलाई से पहले होंगे जारी

बीकानेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानते हुए रिजल्ट डिक्लेअर करने कि तैयारी कर ली है। 10वीं व 12वीं के रिजल्ट लगभग तैयार हो चुके हैं। 10वीं की मार्किंग 15 जुलाई तक बोर्ड के पास पहुंच जाएगी, जबकि 12वीं में व्यावसायिक शिक्षा को छोड़ शेष के मार्क्स अपडेट हो चुके हैं। 31 जुलाई से पहले रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

RBSE के चेयरमैन डी.पी. जरोली ने बताया कि अधिकांश मार्क्स आ चुके हैं। इसके बाद भी काफी काम होता है। यह तय है कि 31 जुलाई से पहले दोनों रिजल्ट जारी हो जाएंगे। जरोली ने बताया कि हर साल की तरह मार्कशीट भी बच्चों को मिलेगी। अब तक इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वैसे इस पर भी कोई अंतिम निर्णय नहीं है। मार्कशीट भी उसी समय तैयार होगी।

स्कूल पर है रिजल्ट देने की जिम्मेदारी

इस बार रिजल्ट देने की सारी जिम्मेदारी स्कूल पर ही है। परीक्षा नहीं होने के कारण दोनों क्लासेज के स्टूडेंट्स को प्रमोट किया गया है। दसवीं के स्टूडेंट्स को जहां आठवीं, नौंवी व दसवीं के सेशनल मार्क्स के आधार पर मार्क्स दिए जा रहे हैं, वहीं बारहवीं के स्टूडेंट्स को दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं के मार्क्स पर पास किया जा रहा है। बारहवीं में प्रैक्टिकल एग्जाम के अलावा सेशनल मार्क्स ही आधार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *