जयपुर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हो रहे बदलाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके बाद भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। गुरुवार को जयपुर में डीजल की कीमत में 38 पैसे और पेट्रोल की कीमत में 32 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 110 रुपए 29 पैसे, जबकि डीजल 101 रुपए 18 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर पहुंच गया है। जो इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है।
80 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार का कच्चे तेल की कीमतें करीब ढ़ाई फीसदी चढ़ गई। कारोबार की समाप्ति के अवसर पर ब्रेंट क्रूड तो 81 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। जानकारों के अनुसार कच्चे तेल (क्रूड ऑइल) 90 डॉलर तक जा सकता है। ऐसे में कच्चे तेल की मांग बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में ये 80 डॉलर तक जा सकता है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 से 3 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
दरअसल, केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज और राज्य सरकार वैट के रूप में पिछले 18 महीने में कई बार बढ़ोतरी कर चुके हैं। जबकि राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 2 फ़ीसदी की वैट में राहत भी दी थी। लेकिन यह राहत फ़िलहाल ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर साबित हो रही है। ऐसे में अब अगर आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कटौती करती है। तो पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आने की सम्भावना है।
