Headlines

एलन मस्क दुनिया की भूख मिटाने को तैयार, बोले- यूएन बताए, कैसे खत्म होगी भुखमरी मैं छह अरब डॉलर देने को तैयार

एलन मस्क दुनिया की भूख मिटाने को तैयार, बोले- यूएन बताए, कैसे खत्म होगी भुखमरी मैं छह अरब डॉलर देने को तैयार

नई दिल्ली: दुनिया से भुखमरी को मिटाने के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क आगे आए हैं। टेस्ला चीफ का कहना है कि अगर संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी यह साबित कर दें कि उनके दिए गए छह अरब डॉलर से दुनिया की भूख मिट सकती है, तो वह अपनी टेस्ला कंपनी के शेयर बेचने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर टेस्ला चीफ एलन मस्क ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के निदेशक डेविड बेस्ली के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि अगर WFP बता दे कि छह अरब डॉलर से दुनिया की भूख कैसे मिटेगी, तो मैं अभी टेस्ला का स्टॉक बेच दूंगा।

मस्क का दो प्रतिशत पैसा मिटा सकता है भूख
डेविड बेस्ली ने एक कार्यकम में कहा था कि टेस्ला चीफ की कुल दौलत का केवल दो प्रतिशत पैसा दुनिया की भूख मिटा सकता है। उन्होंने कहा था कि एलन मस्क की दौलत 300 अरब डॉलर से ज्यादा है वहीं दूसरे स्थान पर जेफ बेजोस की सम्पत्ति है। वह 195 अरब डॉलर के मालिक हैं। ये दोनों दुनिया की भूख मिटा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि एलन के पास अच्छा मौका है, वह केवल दो प्रतिशत यानी छह अरब डॉलर से दुनिया की भूख मिटा सकते हैं।

एलन मस्क बोले- WFP बताए कैसे खर्च करेंगे
बेस्ली ने अपने इस बयान को ट्वविटर पर भी लिखा , जिसका जवाब देते हुए टेस्ला चीफ ने कहा कि वह अपनी दौलत का दो प्रतिशत यानी छह अरब डॉलर देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को यह बताना होगा कि वे इस रकम को दुनिया की भूख मिटाने के लिए किस तरह खर्च करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को अपने खर्च को सार्वजनिक करना चाहिए, जिससे लोगों को पता चल सके कि पैसे कैसे खर्च किए जाते हैं।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं एलन मस्क
टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं। पिछले सप्ताह उनकी नेट वर्थ में भारी उछाल आने से उनकी कुल सम्पत्ति 311 बिलियन डॉलर पहुंच गई। इतनी ज्यादा नेट वर्थ पर पहुंचने वाले व दुनिया के पहले व्यक्ति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *