Headlines

दुःखद खबर : Dilip Kumar नहीं रहे, 98 साल की उम्र में हुआ निधन

दुःखद खबर : दिलीप कुमार (Dilip Kumar) नहीं रहे, 98 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड : हिन्दी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हो गया है। बुधवार को दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। काफी लंबे समय से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे, मुंबई में कई बार उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है, कई दिग्गज उन्हें नमन कर रहे हैं।

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने बुधवार सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल के डॉ. पार्कर जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है।

दो दिन पहले ही आया था हेल्थ अपडेट

दिलीप कुमार को पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पांच जुलाई को ही दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो द्वारा बयान में कहा गया था कि दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है। वह अभी भी अस्पताल में ही हैं, आप उन्हें अपनी दुआओं में रखें। लेकिन इस हेल्थ अपडेट के दो दिन बाद ही दिलीप कुमार इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से जाने जाते थे Dilip Kumar

बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ के रूप से मशहूर दिग्गज अभिनेता का करियर छह दशकों से अधिक का है। उन्होंने अपने करियर में 65 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और उन्हें ‘देवदास’ (1955), ‘नया दौर’ (1957), ‘मुगल-ए-आजम’ (1960), ‘गंगा जमुना’ जैसी फिल्मों में उनकी प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। (1961), ‘क्रांति’ (1981), और ‘कर्म’ (1986)। उन्हें आखिरी बार 1998 में ‘किला’ फिल्म में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *