अमृतसर: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया। वे पंजाब मंत्रिमंडल गठन को लेकर नाराज चल रहे थे। सिद्धू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की चिट्ठी भेजी है। अपने इस्तीफे के बाद सिद्धू ने कहा- पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।
नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि कांग्रेस आलाकमान ने ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुना था। साथ ही उनके साथ ही विवाद के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पद छोड़ना पड़ा था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के पद छोड़ने के बाद ही कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन हाल ही में जिस तरह पंजाब में कैबिनेट विस्तार हुआ, उससे नवजोत सिंह सिद्धू खुश नहीं थे।