बैंगलोर: कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पुरे कर्नाटक में शोक की लहर है। वह कन्नड़ सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते थे। पुनीत दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे और प्रशंसकों के बीच वह ‘अप्पू’ नाम से मशहूर थे। उनके निधन पर राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा रहे है। शहर के कुछ इलाको में धारा 144 लागू की गई। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे।
क्रिकेटर वेंकटेस ने ट्वीट कर बताया, ‘पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। उनके परिवार, दोस्त और फैंस को मेरी संवेदनाएं. फैंस से प्रार्थना है कि वो शांति बनाए रखें और उनके परिवार का सहयोग करें। ‘ बेंगलुरू स्थित विक्रम हॉस्पिटल के डॉ. रंगनाथ नायक ने बताया, एक्टर पुनीत राजकुमार को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत खराब थी। पुनीत राजकुमार का आईसीयू में इलाज किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
GONE- one of our KINDEST, NICEST AND NOBLE soul. I don’ know what I am feeling . I am feeling so devastated. Brother you have left us very confused and heartbroken. The heavens are brighter today. I am still hoping this is not true . ???????? pic.twitter.com/7wjXZzk0ND
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) October 29, 2021
बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत
मशहूर टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत राजकुमार ने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका नाम कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे अधिक कमाई कराने वाले अभिनेताओं की सूची में शुमार है। साल 1986 में सुपरहिट और उसके बाद बेट्ट हूवु के लिए बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
