राजस्थान में मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह कल शाम चार बजे, तैयारियां शुरू

WhatsApp Image 2021 11 20 at 11.15.36 AM e1637387228282

जयपुर। गहलोत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल शाम शाम चार बजे होगा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 21 नवंबर को नए मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को शाम राज्यपाल कलराज मिश्र भी यूपी की यात्रा के बाद वापस जयपुर लौट आएंगे।

उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की राज्यपाल से मुलाकात होगी और मंत्रिमंडल पुनर्गठन की नाम देने के बाद 21 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बारे में चर्चा की जाएगी। इस बीच पता चला है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। चौधरी व डोटासरा ने तो अपनी गाड़ी भी मोटर गैराज को लौटा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *