Headlines

विप्र फाउंडेशन जयपुर ग्रेटर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

जयपुर। विप्र फाउंडेशन जयपुर ग्रेटर के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर 6 उपाध्यक्ष, 6 सचिव, एक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। घोषित कार्यकारिणी में डॉ प्रदीप शर्मा, अशोक शर्मा, रवि शेखर, अजय शर्मा, कपिल पचौरी व मोनू शर्मा को उपाध्यक्ष, राहुल शर्मा, कुलदीप शर्मा, आशीष शर्मा, केके व्यास, नरेंद्र शर्मा व दुर्गेश शर्मा को सचिव तथा मधुकर पारीक को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को आज विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक, प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, भगवत कटारा, प्रदेश महामंत्री अजय पारीक, जिला महामंत्री सुशील शर्मा पीरनगर, राजेंद्र शर्मा खंडार, जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने माला पहनाकर स्वागत कर नियुक्ति पत्र सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *