अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पंजाब के वाघा की तर्ज पर गुजरात के बनासकांठा जिले के नडाबेट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दर्शनीय स्थल (व्यूप्वाइंट) का उद्घाटन करेंगे। गुजरात की बहुत बड़ी सीमा पाकिस्तान के बॉर्डर से लगती है। बनासकांठा जिले का नडाबेट भारत-पाकिस्तान सीमा पर ही स्थित है।
देश में अपनी तरह का पहला बॉर्डर पॉइंट
नडाबेट की खासबात यह है कि यहां जमीनी बॉर्डर के साथ-साथ फेंसिंग भी कि गई है। यह प्रदेश का ऐसा पहला बॉर्डर प्वाइंट होगा जिसे एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित किया गया है। हालांकि यह देश में पहला ऐसा बॉर्डर प्वाइंट होगा, जहां रीट्रीट सेरेमनी के साथ-साथ दर्शक दीर्घा व फोटो गैलरी होगी. यहां हथियारों-टैंकों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
