जयपुर। राज्य सरकार ने नवसवंत्सर पर करौली में जुलूस पर हुए पथराव और आगजनी के घटनाक्रम के प्रशासनिक जांच के आदेश करते हुए शासन सचिव गृह विभाग कैलाश चंद मीणा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मीणा प्रकरण के सम्पूर्ण पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट 15 दिवस में सरकार को सौंपने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि करौली में 2 अप्रेल को नवसवंत्सर के जुलूस पर पथराव और आगजनी की घटना के बाद से वहां कफ्र्यू लगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने न्यायिक जांच की मांग की है। जबकि सरकार ने प्रशासनिक जांच के आदेश किए है।
