Headlines

करौली दंगे में जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर का पति भी आरोपी, गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने राजस्थान से यूपी तक दी दबिश

करोली दंगे में जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर का पति भी आरोपी, गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने राजस्थान से यूपी तक दी दबिश

जयपुर: करौली दंगे में जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर को भी आरोपी बनाया गया है। करौली पुलिस की ओर से दर्ज FIR में राजाराम सहित 24 को नामजद आरोपी बनाया गया है। मेयर पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश में आ रही है। राजाराम गुर्जर करौली नगर परिषद का सभापति रह चुका है।

जयपुर ग्रेटर मेयर के पति राजाराम गुर्जर का FIR में नाम आते ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जानकार सूत्रों के अनुसार राजाराम गुर्जर की लास्ट लोकेशन उत्तर प्रदेश की मिली है। उसकी तलाश के लिए टीमों को वहां रवाना किया गया है। कभी भी राजाराम गुर्जर की गिरफ्तारी हो सकती है।

2 अप्रैल नव संवत्सर पर हिंदू संगठनों की ओर से रैली निकालने की जानकारी कलेक्टर-SP दोनों को थी। 150 से अधिक लोग रैली पर घात लगाकर हमला करने वाले हैं, इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं थी। करौली पहुंची पुलिस मुख्यालय की टीम के अधिकारियों ने भी यह माना कि लोकल पुलिस का इंटेलिजेंस नेटवर्क पूरी तरह फेल रहा। अगर समय रहते यह साजिश का पता चल जाता तो ऐसी हिंसा नहीं होती। करौली SP का जिला शांति समिति की मीटिंग में नहीं जाना टीम ने लापरवाही माना है।

करौली दंगे में 22 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, 20 आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। 4 DSP, 5 SHO, 2 डीएसटी की टीमें बनाई गई हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, नुकसान का आंकलन करने, घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

कल से खुल सकती है दुकानें
गुरुवार से जरूरत के सामान की दुकानों को खोलने पर विचार चल रहा है। कर्फ्यू वाली जगहों पर कुछ घंटों की छूट दी जा सकती है। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वह शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस की मदद करें। फिलहाल मौके पर पुलिस जाब्ता मौजूद रहने और गिरफ्तारियां शुरू होने से पूरे इलाके में शांति बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *