Headlines

पूर्व विधायक भीण्डर ने सुनाया मेवाड़ी गाना, रंगों से खेली कार्यकर्ताओं के साथ होली

भीण्डर

भीण्डर। जनता सेना संरक्षक व वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने नेताओं वाले भाषण के बजाएं कार्यकर्ताओं को मेवाड़ से परिचय करवाने वाला गाना सुनाया तो रंगों के साथ होली खेली। खेरोदा में जनता सेना का होली मिलन समारोह में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक भाषण के बजाएं किस्से, कहानी और गाने सुनाएं तो कार्यक्रम के अंत में सभी ने होली खेली।

भीण्डर

वीर शिरोमण देश, माने प्यारों लागे सा

खेरोदा में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने मेवाड़ी गाना वीर शिरोमण देश माने प्यारों लागे सा सुनाया तो कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ता भी साथ में सुर से सुर मिलाने लगे। इस पूरे मेवाड़ी गाने में मेवाड़ के समस्त प्रसिद्ध स्थानों की जानकारी सुनाई। इनके अलावा भी कई कार्यकर्ताओं ने भी कहानी, किस्सें, गाने सुनाएं। जिससे सभी कार्यकर्ताओं ने ठहाके भी लगाएं तो उत्साहवर्द्धन भी किया।

भीण्डर

गुलाल से खेली होली, चेहरे हुए केसरियामय

कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गुलाल से चेहरे केसरियामय कर दिये तो कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता को जमकर रंगों से होली खेलाई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंगों से भर दिया तो वहीं भजनों पर जमकर कार्यकर्ता थिरके। होली मिलन समारोह में जनता सेना संरक्षक मण्डल के मांगीलाल जोशी, प्रदेशध्यक्ष भूरालाल मेनारिया, महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा, सज्जनसिंह राणावत, पारस नागौरी, उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष दिनेश माली, देहात जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत, भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा, भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत सहित विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *