जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनावों में मुकेश मीणा अध्यक्ष तथा रघुवीर जांगिड़ महासचिव चुने गए। आज हुई मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर पंकज शर्मा व गिरिराज गुर्जर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गौतम निर्वाचित घोषित किए गए।
कार्यकारिणी में राहुल भारद्वाज, विजेंद्र जायसवाल, संतोष कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राजावत, अनिता शर्मा, जितेश शर्मा, महेश पारीक, दिनेश कुमार शर्मा, नमोनारायण अवस्थी व विकास आर्य चुने गए।
