Headlines

मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पकड़ा फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल, घर पर मिले सेना के सारे कागज

मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पकड़ा फर्जी लेफ्टीनेंट कर्नल, घर पर मिले सेना के सारे कागज

जयपुर: मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर जयपुर में एक फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया गया है। महज 23 साल का ये युवक अमर सिंह इतना शातिर था कि आर्मी के संवेदनशील इलाकों में घूमता था। कैंटीन से सामान और शराब की बोतलें खरीद लेता था। उसने आर्मी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कागज भी बना रखे थे। जांच में आरोपी के पास से पुलिस को मिलिट्री, शिक्षा अधिकारी, डॉक्टरों की व नोटरी पब्लिक की रबर स्टाम्प व आर्मी का फर्जी आईडी कार्ड, कैंटीन कार्ड व मिलिट्री की अन्य वर्दी व सामान भी जब्त किये है। आरोपी अमर सिंह मूल रूप से बहरोड़ (अलवर) का रहने वाला है। जिसे मानसरोवर थाना पुलिस ने मंगलवार को लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी पहनकर घूमते हुए पकड़ा गया।

दरअसल, मिलिट्री इंटेलिजेंस को फेसबुक से पता चला था कि 23 साल का अमर सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इसके बाद इंटेलिजेंस ने उसकी डीटेल निकाली तो हैरत में पड़ गई। आरोपी की लोकेशन पिछले एक माह में चंडीगढ़, आगरा, जयपुर, अम्बाला कैंट में मिली। जांच में पता चला कि आरोपी की गर्लफ्रेंड चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल है। आरोपी ने उसे भी खुद को आर्मी ऑफिसर ही बता रखा है। आरोपी इतना शातिर हैं कि मानसरोवर में रहने वाले उसके रूम मेट को भी यही पता है कि वह आर्मी में एक बड़ा अधिकारी है।

आरोपी के घर से मिले दस्तावेजों की मिलिट्री इंटेलिजेंस जांच कर रही है। मिलिट्री इंटेलिजेंस भी हैरान है कि एक 23 साल का युवक कैसे आर्मी के स्मार्ट कार्ड से लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेज बना सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *