Headlines

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर: बाड़मेर-दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू, सप्ताह में दो दिन चलेगी

ये 6 ट्रेन जयपुर जंक्शन की बजाए 28 दिन तक चलेगी दुर्गापुरा, खातीपुरा, कनकपुरा स्टेशन सेरेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना : अगले सात दिन तक रोजाना छह घंटे बंद रहेगा यात्री रिजर्वेशन सिस्टम

जयपुर: रेलवे बोर्ड ने कोविड के कंट्रोल में आने के बाद से ही ट्रेनों की संचालन और सेवाओं में इजाफा शुरू कर दिया है। ट्रेनों में बढ़ते यात्री लोड को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने नई ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। इसके चलते कल यानी 25 मार्च से बाड़मेर-दिल्ली के बीच एक नई ट्रेन शुरू की गई है। ये ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। जो जोधपुर, डेगाना, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी होते हुए जाएगी।

रेलवे कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 25 मार्च से हर मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3.40 बजे गाड़ी संख्या 20488 दिल्ली से बाड़मेर के लिए चलेगी। ये ट्रेन रात 8.50 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी और यहां से बाड़मेर के लिए रात 9 बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह 6.40 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इसी तरह 28 मार्च से गाड़ी संख्या 20487 बाड़मेर से दिल्ली के लिए हर सोमवार और गुरुवार को रात 9.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन जयपुर सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी और यहां से 6.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और सुबह 11.43 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

ये ट्रेन उत्तरलाई, बालोतरा, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी और गुड़गांव स्टेशन पर भी रूकेगी। वर्तमान में जयपुर से बाड़मेर के लिए केवल 2 ट्रेन ही चलती है, जो सप्ताह में कुल 4 दिन संचालित होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *