Headlines

आक्रोशित नर्सेज कर्मियों ने वेतन वृद्धि एवं सेवा अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

आक्रोशित नर्सेज कर्मियों ने वेतन वृद्धि एवं सेवा अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जयपुर: राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी में यूटीवी पर लगाए गए नर्सेज कर्मियों के साथ सरकार दुर्व्यवहार कर रही है क्योंकि कोरोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर नर्सेज कर्मियों ने सरकार का साथ दिया। आज जब जरूरत पूरी हुई तो उसके बाद कई जिलों में यूटीवी पर कार्यरत नर्सेज कर्मियों को कार्यमुक्त किया जा रहा है और ना ही उनका वेतन बढ़ाया गया है। जिसके कारण नर्सेज कर्मियों में अत्यंत आक्रोश व्याप्त है

एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुनील आदिवासी ने बताया कि आज हमारी मांग को लेकर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रसादी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा गया है। हमारी सरकार से मांग है कि यूटीवी पर कार्यरत नर्सेज कर्मियों को कार्यमुक्त नहीं किया जाए उनको समायोजित करें। साथ ही जो वेतन की मांग है उसको अति शीघ्र सरकार पूर्ण करें। अन्यथा संपूर्ण राजस्थान में यूटीवी पर कार्यरत नर्सेज कर्मियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी महेश सैनी ,पूजा कुमारी ,पुष्पेंद्र सैनी ,अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *