लक्ष्मणगढ़: कस्बे में कबूतरियाँ कुआँ चौक पर आयोजित चार दिवसीय गोरबंद -2022 कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरुवार को घूघरी के बाद आयोजित गींदड़ नृत्य कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ उम्रदराज गींदड़ खिलाड़ियों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का रोमांच इतना गजब था कि दूरदराज से आये प्रवासी बंधु, महिलाएं व कस्बेवासी देर रात्रि तक कार्यक्रम को देखने सैकड़ो की तादाद में डटे रहे। अश्विनी पारीक के नगाड़ा वादन तथा विनय तमोली व चिरंजीलाल सैनी की मिश्रित जुगलबंदी एवं मनोज पांडेय, ओमप्रकाश स्वामी, मनीष सेन, रविन्द्र सोनी, गणेश चौमाल, मुरारी मिश्र, विठल शर्मा, पवन निर्मल, योगेश जोशी, कुशल खरादी, कान्हा जाजोदिया, अमित सैनी ने धमाल व होलीमय गीतों की धुन पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
युवाओं के साथ बेख़ौफ़ होकर गींदड़ नृत्य करती नगर की बेटियों ने सबका मन मोह लिया। देर रात्रि तक चले ऐतिहासिक गींदड़ नृत्य के कार्यक्रम का कस्बेवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। इससे पहले सोसाइटी के सरंक्षक सुशील पुजारी व पवन गोयनका ने नंगाड़े पर वादन करके कार्यक्रम का आगाज किया। सोसाइटी के सक्रिय सदस्य गुंजन जोशी, प्रदीप महर्षि, राकेश सैनी, निर्मल सोनी, चेतन शर्मा, विक्की सेठ, विनोद चिरानिया, अनादि मिश्रा, विक्रम सोनी, कमल तिवाड़ी, जगदीश सैनी, नेमीचंद कटारिया, गुंजन जोशी, विनोद सैनी, गगन जोशी, मनीष मिश्रा, राहुल शर्मा, राघव नारनोलिया, अभिषेक चौमाल, आशु चौमाल, दीपक पांडेय, पंकज गोयनका, अभिषेक चौमाल, हिमांशु सैन, कमल मरोठवाला आदि ने सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष मधु दायमा, डॉ रामप्रसाद भड़िया, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक छगन शास्त्री, राजेश जाजोदिया, मदर्स एजुकेशन ग्रुप के रोहिताश्व नेहरा, राजेश नेहरा, पंकज चौमाल, इलेट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार राजू सैनी, प्रिंट मीडिया पत्रकार संदीप जोशी, युवा व्यवसायी मनोज सारण, मनोज जालान, नरेंद्र पारीक, अशोक पारीक, रामस्वरूप सैनी पीटीआई, संजय शर्मा, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा, अग्रवाल समाज के सक्रिय युवा दीपक जाजोदिया, राजेश बजाज, धीरज बजाज, सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी थावरमल वर्मा, विकास रुहेला, जयकांत भातरा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश टेलर, सत्यनारायण सैनी, लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के मंत्री निशांत गोयनका, युवा व्यवसायी लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, विनोद जैन, नवीन शर्मा, प्रवासी व्यवसायी सुशील जोशी, राजकुमार जोशी, मंगल सैनी, कमलेश खेड़िया, सुशील पुजारी, प्रदीप चौमाल, व्यवसायी महेंद्र खेड़िया, महावीर जैन, ललित खेड़वाल, चेतन शर्मा, जयंत रींगसिया, सुभाष तमोली सहित बड़ी तादाद में कला संस्कृति प्रेमी व गणमान्यजन उपस्थित थे।
युवाओं के साथ दिखा उम्रदराज गींदड़ खिलाड़ियों का जोश
इस दौरान आयोजित गींदड़ प्रतियोगिता में युवाओं के साथ-साथ उम्रदराज गींदड़ खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। गींदड़ नृत्य का रोमांच इतना लाजवाब था कि पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी, विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन बुटोलिया, शेखावाटी रंगमंच घूमर के अध्यक्ष राम नारनोलिया, अंतराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी अशोक चोटिया, अंजनी कुमार शर्मा, राकेश दाधीच, महेंद्र सैनी, विनीत जैन, उमेश चोटिया सहित अन्य वरिष्ठ व गणमान्य जन खुद को रोक नहीं सके और इन्होंने भी गींदड़ नृत्य डालकर अपने बचपन की यादें ताजा की। इस मौके पर जूनियर व सीनियर वर्ग के साथ-साथ छात्राओं के लिए अलग-अलग गींदड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व रवि जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन गींदड़ नृत्य की प्रस्तुति देने वाले नगर के लगभग दो दर्जन कलाकारों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। अश्विनी पारीक व शशांक जोशी ने चार दिवसीय गोरबंद-2022 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने पर सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व कस्बेवासियों का आभार जताया।


