Headlines

गुमनामी के बाद आज जोधपुर में प्रकट हुए डीपी जारोली

जारोली

जोधपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली REET मामले में बर्खास्तगी के बाद आज अचानक जोधपुर में प्रकट हुए। जारोली यहां जयनारायण विश्वविद्यालय में एक शोध छात्र के एक्सटर्नल एग्जामिनर बनकर आए थे। जूलाजी डिपार्टमेंट के पीएचडी कर रहे छात्र राकेश कुमावत के लिए जयनारायण विश्वविद्यालय में जारोली को एग्जामिनर नामित किया था। उसी सिलसिले में वे आज यहां कुमावत का वाइवा लेने आए थे।

जूलाजी डिपार्टमेंंट की एचओडी डॉ. विमला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने ही जारोली को कुमावत के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर अपॉइंट किया है लेकिन जब उनसे REET मामले में जारोली की बर्खास्तगी की बात पूछी गई तो उन्होंने अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम की जारोली को बर्खास्त किया हुआ है। जारोली की आज जोधपुर में लंबी गुमनामी के बाद मौजूदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *