जयपुर: सार्थक मानव कुष्ठाश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों ने सात दिवसीय जगन्नाथ पुरी की धार्मिक यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष इन कुष्ठ रोगियों को विभिन्न स्थलों का भ्रमण करवाया जाता है। संस्था द्वारा आयोजित इस यात्रा में कुष्ठाश्रम में रह रहे 35 कुष्ठ रोगियों ने भाग लिया।
भगवान जगन्नाथ के दर्शन के साथ-साथ उन्होंने पूरी बीच, लोकनाथ मंदिर, भुवनेश्वर स्थित धौलीगिरी, लिंगराज मंदिर, उदयगिरि, खंडागिरी, कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर, मां मंगला मंदिर एवं आसपास के अन्य दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया। इस यात्रा मै संस्था अध्यक्ष सुरेश सुरेश कौल, संस्था प्रतिनिधि मुकेश शर्मा एवं रतन सिंह भी साथ रहे।
