Headlines

पांचवीं व आठवीं बोर्ड पैटर्न एग्जाम 12 अप्रैल से हो सकते हैं शुरू, एक-दो दिन में जारी हो सकता है टाइम टेबल

एग्जाम

जयपुर : शिक्षा विभाग ने पांचवीं व आठवीं क्लास की बोर्ड पैटर्न परीक्षा अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय किया है। परीक्षा संभवत 12 अप्रैल से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10वीं क्लास के पेपर के साथ ही इस परीक्षा को आयोजित किया जा रहा है। एक पारी में सैकेंडरी क्लास की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पारी में पांचवीं व आठवीं की परीक्षा होगी।

शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय ने एग्जाम के लिए टाइम टेबल तैयार करके प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक कानाराम को भेज दिया है। निदेशक इस समय बीकानेर से बाहर है, दस मार्च निदेशक के बीकानेर आने के साथ ही इन दोनों क्लासेज का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। एक दिन आठवीं बोर्ड की परीक्षा होगी और दूसरे दिन अवकाश रहेगा, वहीं आठवीं बोर्ड के अवकाश के दिन पांचवीं बोर्ड की परीक्षा होगी।

आठवीं बोर्ड में 14 लाख व पांचवीं बोर्ड में 12 लाख स्टूडेंट्स

आठवीं बोर्ड के लिए राज्यभर के करीब 14 लाख स्टूडेंट‌स ने आवेदन किया है। अभी कुछ स्टूडेंट्स के फार्म को लेकर मशक्कत चल रही है। ऑनलाइन आवेदन का काम पूरा हो चुका है। अब इन स्टूडेंट्स को एडमिशन कार्ड देने का काम चल रहा है। अगले कुछ दिन में टाइम टेबल जारी होने के साथ ही डाइट्स को टाइम टेबल जारी किया गया। पांचवीं बोर्ड के लिए करीब बारह लाख स्टूडेंट्स के आवेदन होने की उम्मीद की जा रही है। अब तक 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। अब 14 मार्च तक पांचवीं बोर्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि ये संख्या बारह लाख तक पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *