Headlines

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने विप्र फाउंडेशन के सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थल का किया अवलोकन

जयपुर : उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रदेश दौरे के आज तीसरे दिन मानसरोवर में विप्र फाउंडेशन के निर्माणाधीन सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन स्थल का निरीक्षण किया तथा पदाधिकारियों से इसमें संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। शर्मा के साथ विप्र वाहिनी की राष्ट्र प्रमुख चंद्रक्रांता राजपुरोहित (दिल्ली) भी मौजूद थी।

विप्र फाउंडेशन

शर्मा के यहां पहुंचने पर प्रमुख समाजसेवी विजय बासोतिया, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक, राष्ट्रीय मंत्री विनोद अमन, विप्र फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, युवा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज, प्रदेश महामंत्री सतीश शर्मा व अजय पारीक, प्रदेश सचिव प्यारेलाल, अंशुमन शास्त्री, पुष्पेन्द्र शर्मा व सुशील शर्मा पीरनगर, महिला की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा, पार्षद अंशु शर्मा, तरूण भारती, पवन शर्मा खाण्डल आदि उपस्थित थे, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं ने भी आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिठाई बांटी और शर्मा का सम्मान किया।

विप्र फाउंडेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *