Headlines

वसुंधरा राजे का अपने जन्मदिन पर मेगा शक्ति-प्रदर्शन 8 को केशोरायपाटन में, जोर पकड़ सकती है CM उम्मीदवार घोषित करने की मांग

वसुंधरा राजे का अपने जन्मदिन पर मेगा शक्ति-प्रदर्शन 8 को केशोरायपाटन में, जोर पकड़ सकती है CM उम्मीदवार घोषित करने की मांग

जयपुर : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 8 मार्च को अपना बर्थडे मनाएंगी। इस दिन महिला दिवस भी है। ऐसे में बड़ी तादाद में महिलाओं की भीड़ कार्यक्रम में बुलाई गई हैं। राजे कैंप के विधायकों, पूर्व विधायक, नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बूंदी के केशवरायपाटन में इस आयोजन को बड़े शक्ति-प्रदर्शन के तौर पर मनाने की तैयारी कर रहे हैं। राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। इसलिए इस दिन को चुनावी तैयारियों की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। सभी समर्थित विधायकों, पूर्व विधायकों, करीबी नेताओं को कम से कम 2 से 3 हजार की भीड़ जुटाने को कहा गया है।

इन नेताओं पर भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी
राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में भीड़ जुटाना पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा की प्रतिष्ठा का भी सवाल है। वे केशवरायपाटन से ही आते हैं। वर्मा के अलावा पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, यूनुस खान, भवानी सिंह राजावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही बूंदी बीजेपी के निष्कासित पूर्व जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपेश शर्मा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल कार्यक्रम को बड़े रूप में मनाने की तैयारियों कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ, प्रताप सिंह सिंघवी, टोंक-सवाईमाधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, कैलाश वर्मा, सुरेन्द्र पारीक समेत कई सीनियर लीडर्स राजे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने कार्यक्रम में जा सकते हैं। झालावाड़ और बारां में मीटिंग की जा रही है। राजे के बेटे दुष्यंत सिंह खुद सांसद हैं। ऐसे में क्षेत्र से काफी संख्या में भीड़ केशोरायपाटन पहुंचेगी। लोगों को संबोधित करने के बाद 8 मार्च को ही राजे का जयपुर आने का कार्यक्रम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *