नई दिल्ली : फिलिस्तीन के दूतावास में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य, रामल्ला में दूतावास हेड क्वार्टर में मृत मिले हैं। फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय के तरफ से ये जानकारी दी गई है। फिलीस्तीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर मुकुल आर्य के निधन पर संवेदना प्रकट की और वे लगातार भारतीय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। मौत किस वजह से हुई, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है।
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधानमंत्री मुहम्मद शतयेह ने स्वास्थ्य और फोरेंसिक चिकित्सा मंत्रालय के अलावा सभी सुरक्षा, पुलिस और सार्वजनिक अधिकारियों को तुरंत रामल्लाह में भारतीय राजदूत के निवास स्थान पर जाने के आदेश दिए।
फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य के निधन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा है कि रमल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने मुकुल आर्य को प्रतिभाशाली अधिकारी बताया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने मुकुल आर्य के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

