जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने आज राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा का विप्र फाउंडेशन जोन-1 प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल एडवोकेट एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन शर्मा नटराज के नेतृत्व में पदभार पर बधाई दी तथा शॉल व दुप्पटा ओढ़ा सम्मान किया। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र शर्मा, सुशील पीरनगर, अभिषेक शर्मा मोनू, तरुण भारती, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।
विप्र फाउंडेशन ने किया समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा का सम्मान
