जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट के नए कार्यवाहक CJ जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव होंगे। CJ अकील कुरेशी के सेवानिवृत्त होने पर जस्टिस एमएम श्रीवास्तव राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश का पदभार 7 मार्च को ग्रहण करेंगे। केंद्र सरकार के अतिरिक्त सचिव राजिंदर कश्यप ने आदेश जारी किया। बता दे कि, जस्टिस कुरैशी 6 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
