Headlines

बाड़मेर के RTI कार्यकर्ता अमराराम व उसके परिजनो को न्याय दिलवाने के लिए RLP लडेगी लड़ाई – हनुमान बेनीवाल

जयपुर। आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर दिसंबर माह में असामाजिक तत्वों के हमले से गंभीर घायल हुए अमराराम गोदारा,उसकी पत्नी,उसके पिता व छोटे बच्चो सहित एक दर्जन स्थानीय ग्रामीणों ने  न्याय की गुहार लगाई। सांसद ने परिजनो से विस्तृत चर्चा करके न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा -इस मामले को लेकर राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी विधानसभा में भी आवाज उठाएगी।

भाजपा-कांग्रेस पर लगाए आरोप

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा इस मामले में आरोपियो को भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े नेता बचाने का प्रयास कर रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा जरूरत पड़ी तो में स्वयं सड़क पर बैठूंगा।सांसद ने कहा -राजस्थान में किले गड़ाकर, ड्रिल करके जिस प्रकार अपराध कारीत करने का नया ट्रेंड शुरू हुआ वह चिंताजनक है ।

यह भी कहा

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जागरूक नागरिक की भूमिका में कार्य कर रहे अमरा राम गोदारा पर जिस तरह जानलेवा हमला किया गया और जिस जघन्यता  के साथ उसके शरीर में किलें गाढ़कर मानवता को शर्मसार किया गया व गंभीर अपराध को कारित किया गया।

उसको देखते हुए लग रहा है कि अपराधी राजस्थान में बेखौफ है। अमराराम ने सांसद को बताया कि जिस तरह उस पर गंभीर  जानलेवा हमला किया गया उसमे मुख्य षड्यंत्रकर्ता तथा हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है । जिस पर सांसद ने राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) से दूरभाष पर वार्ता करके मामले में जल्द से जल्द निष्पक्ष अनुसंधान करके सभी शेष अपराधियो को जल्द गिरफ्तार करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *