भरतपुर: हिन्दी साहित्य समिति बचाओ मंच की ओर से श्री हिन्दी साहित्य समिति को नीलामी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट भाषण में सरकारी सरक्षंण प्रदान करते हुए आधुनिकरण के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि अनुदान स्वरूप दिए जाने की घोषणा पर जिला कलेक्टर भरतपुर आलोक रंजन का समिति के बचाव के प्रयासों के लिए मंच के द्वारा माला अंग वस्त्र पहना कर पुष्प गुच्छ एवं भरतपुर आराध्य बाँके बिहारी की तस्वीर भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर हिन्दी साहित्य समिति बचाओ मंच के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर,संजीव गुप्ता, श्याम सिंह जघीना, दयाचन्द पचौरी, मदन मोहन शर्मा,इन्दुशेखर शर्मा, पार्षद दीपक मुदगल,अनुराधा शर्मा,रोहित चोधरी, देवाशीष भारद्वाज, विपुल शर्मा,एड.राजाराम,अशोक शर्मा, अमृत भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। हिन्दी साहित्य समिति बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा आपने भरतपुर के साहित्य प्रेमियों की वेदना को समझा और श्री हिन्दी साहित्य समिति को जीवन दान दिया व सरकारी सरक्षंण देकर समिति हित जो कार्य किया है उसके भरतपुर के साहित्य प्रेमी एवं समस्त जनता आपके आभारी रहेंगे।

