Headlines

जगतपुरा ज़ोन में कचरा गाड़ी हड़ताल पर, घरों में लगे कचरे के ढेर

kachra e1645782024814

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम के जगतपुरा जोन में मॉडल टाउन सहित विभिन्न कॉलोनियों में पिछले चार दिनों से कचरा गाड़ियों के नहीं आने से घरों में कचरे के ढेर लग गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कचरा गाड़ियों
के तीन महीनों से बकाया भुगतान को लेकर वाहनों की गत चार दिनों से चक्काजाम हड़ताल चल रही है जिसके कारण घर घर जाकर कचरा नहीं उठाया जा रहा है।

मॉडल टाउन निवासी पत्रकार बाल मुकुंद ओझा ने बताया की कचरा गाड़ियों के नहीं आने से घरों में बड़ी संख्या में कूड़े और गंदगी के ढेर लग गए है। इससे बदलते मौसम में मच्छरों की भरमार होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना काल में अगर सब कुछ ऐसे ही चलता रहा, तो लोगों में संक्रमण बढ़ने का खतरा और भी बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *