नागौर : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपने प्रवास कार्यक्रमो के दौरान फरडोद ग्राम में रुके। जहां उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र- छात्राओं से संवाद कर कई विषयों पर उनसे बात की। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य व स्टाफ भी मौजूद रहे। सांसद बेनीवाल ने गांव के भामाशाहो द्वारा स्कूल के बनाए गए गेट की भी सराहना की। स्कूली छात्र- छात्राओं की मांग के क्रम में सांसद बेनीवाल ने स्कूल के खेल मैदान की चारदिवारी विस्तार करवाने व खेल मैदान में हाई मास्क लाइट लगाने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य समस्याओं का जल्द निस्तारण करवाने की भी बात कही।
