Headlines

सीकर का सुनील बना देवदूत ,4 लोगों को दे गया नई जिंदगी

21 feb 2 1645434298 e1645435482634

जयपुर: सीकर जिले का सुनील दुनिया से जाते-जाते 4 लोगों को नई जिंदगी दे गया। दूजोद के रहने वाले सुनील सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाॅक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। सुनील की दोनों किडनी और लिवर का अंगदान किया गया है।

सुनील को पहले सीकर में एसके अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर सवाई मानसिंह अस्पताल लाया गया। ब्रेन डेड घोषित करने के बाद परिजन सदमे थे। सुनील के परिवार में पत्नी और एक बच्चा है। एसएमएस अस्पताल के डाक्टरों ने सुनील के परिवार को अंगदान के लिए राजी कर लिया। ब्रेन डेड होने के बाद परिजन ऑर्गन डोनेशन के लिए राजी हो गए। ब्रेन डेड मरीज की दोनों किडनी सवाई मानसिंह अस्पताल में ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया चल रही है। जबकि ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मरीज का हार्ट इंटरनल अस्पताल भेजा गया है। मणिपाल अस्पताल में मरीज का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है।वहीं, दोनो किडनियों को सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में आवंटित किया।

आपको बता दे कि 16 फरवरी को दूजोद, सीकर में खेती का काम करके घर लौटते समय एक अज्ञात कार ने सुनील की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया था । सवाई मानसिंह अस्पताल के डाॅक्टरों ने रविवार की रात सुनील को ब्रेन डेड घोषित किया था और आज उसके अंगो का चार अन्य के ट्रांसप्लांट किया गया है।

sunil 3 1645432185

गार्ड ऑफ ओनर दिया

ऑर्गन डोनेट करने के बाद सुनील के शव को उसके परिजनों को सौंपने से पहले एसएमएस हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा गार्डों व हॉस्पिटल स्टाफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद रविवार को बॉडी परिवार को दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *