Headlines

बामनवास डबल मर्डर केस में प्रदर्शन के चलते सुबह 5 बजे हुआ पोस्टमार्टम

1645330072

सवाई माधोपुर: नगरपालिका बामनवास मुख्यालय पर शनिवार दोपहर हुए डबल मर्डर के बाद बामनवास क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना को लेकर भाजपा नेता राजेन्द्र प्रधान, बुद्धि पंडित के नेतृत्व में बीती रात जमकर प्रदर्शन भी किया गया था। प्रदर्शनकारियों की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजे और एक परिजन को सरकारी नौकरी की मांग की जा रही है जिसके चलते सुबह करीब 5 बजे मौके पर ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। वहीं बामनवास थाना पर डबल मर्डर प्रकरण दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर बामनवास पट्टी खुर्द के टेन्ट व्यवसायी के प्रतिष्ठान में टेन्ट व्यवसायी गिर्राज शर्मा व कर्मचारी विपिन मीना के शव मिले थे। मौके पर एसएचओ बृजेश मीना व पुलिस बल पहुंचा और एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया। एसपी सुनील कुमार विश्नोई, एएसपी सुरेश कुमार व डिप्टी तेजकुमार पाठक की मौजूदगी में डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।

विप्र फाउंडेशन की निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास तहसील में बामनवास में हुए दोहरे मर्डर केस में विप्र फाउंडेशन जॉन 1D के प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश जी उपाध्याय एवं प्रदेश महामंत्री हेमंत जी शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष किशन जी शर्मा ब्राह्मण समाज के पूर्व गंगापुर अध्यक्ष महेंद्र जी लोड़ी सवाई माधोपुर के युवा पार्षद जिनेंद्र जी शर्मा एडवोकेट गोविंद शर्मा विप्र फाउंडेशन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश भारद्वाज ने आज बामनवास पहुंचकर समाज के लोगों के साथ इस दोहरे हत्याकांड की पूरी जानकारी ली एवं आक्रोश व्यक्त किया। समाज के लोगों के साथ स्थानीय लोगों स्थानीय ग्राम वासियों ने श्री वेद प्रकाश उपाध्याय जी के नेतृत्व में जाकर पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच की मांग की एवं 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में हर जिले हेड क्वार्टर तहसील स्तर पर समाज के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा ब्राह्मण समाज इस हत्याकांड को बर्दाश्त नहीं करेगा।

पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी की मांग

सूत्रों के अनुसार दोनों शवों के सिर पर हथोड़े जैसे भारी औजार से प्रहार किए गए और एक दिन पहले ही दोनों की हत्या कर दुकान पर ताला लगा दिया गया। शवों की गंध के चलते अनिष्ट की भनक लगने पर आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हुई और पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगी। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने, परिजनों को सरकारी नौकरी देने, आरोपियों को गिरफ्तार करने व मौके पर ही शवों का पोस्टमार्टम कराने की मांग रखी। प्रथम दृष्टया 5-7 लोगों से रुपए की लेनदेन के चलते हत्या किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस टीम अलग अलग एंगल पर तथ्य खंगालते हुए घटना के कारणों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *