Headlines

क्रिकेट संग बिखरेंगे फैशन के रंग, टीम ने किया पोस्टर लॉन्च 

पोस्टर लॉन्च 

जयपुर : पिंकसिटी में वर्ष 2022 का समर सीजन क्रिकेट, एंटरटेनमेंट और फन के साथ और भी हॉट होने जा रहा है। जयपुर के यंगस्टर्स की टीम एसआरएन ग्रुप की ओर से जून में जयपुर चैंपियन्स लीग आयोजित होगी, जिसमें क्रिकेट के रोमांच के साथ ही एंटरटेनमेंट और फन एक्टीविटीज में शहर के युवा शामिल होंगे। बुधवार को जयपुर चैंपियन्स लीग के सीईओ अंशुल शर्मा, पवन जांगिड़ (गणपति ग्रुप ), समाजसेवी फिरोज आफ़रीदी व साहिल चौधरी ने लीग का पोस्टर लॉन्च किया।

पोस्टर लॉन्च 

जयपुर चैंपियन्स लीग के सीईओ अंशुल शर्मा ने बताया कि लीग के सभी मैच एसएमएस स्टेडियम में खेले जाएंगे। 8 जून से प्रारंभ होकर आगामी 10 दिनों तक चलने वाली इस लीग में 8 टीमों के 120 प्लेयर्स शामिल होंगे। इनमें 4-4 टीमों के 2 ग्रुप्स बनाये जाएंगे। पवन जांगिड़ (गणपति ग्रुप ) के अनुसार टी-20 थीम पर होने वाली जयपुर चैंपियन्स लीग में कुल 19 मैच खेले जाएंगे, जिनमें आईपीएल की तर्ज पर चीयर लीडर्स प्लेयर्स को जोश दिलाती नजर आएंगी, वहीं फैशन शो, आफ्टर पार्टी सरीखी अनेक फन एक्टीविटीज भी होंगीं। फैशन शो में नामी डिजाइनर्स अपना कलेक्शन शोकेस करेंगे वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी लीग में आकर्षण का केंद्र होंगी। जयपुर चैंपियन्स लीग में खेलने वाली टीमों को हैरिटेज थीम पर हवामहल रेन्डियर्स, रामबाग वोल्वस, आमेर एलिफेंटस, सिटी पैलेस टाइगर्स, नाहरगढ़ बुल्स, जवाहर राइनोज, विद्याधर ईगल्स और जलमहल बीयर्स नाम दिए गए हैं। जयपुर चैंपियन्स लीग का लाइव टेलीकास्ट इलेवन-11 प्ले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *