Headlines

सीएम के सलाहकार ने अपनी ही सरकार के शिक्षा मंत्री को पैराटीचर्स के सवाल पर घेरा, कहा-आप लोगों से धोखा कर रहे है

sayam lodha

जयपुर। राज्य विधानसभा में रीट मामले में पहले से ही घिरी सरकार को सीएम के ही सलाहकार संयम लोढ़ा ने ऐसी किरकिरी की कि पूरा सदन खासकर सत्ता पक्ष बगले झांकते नजर आया।
ये वाकया राज्य विधानसभा में उस समय घटित हुआ जब विपक्ष की नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल चल रहा था। लोढ़ा ने पैराटीचर्स को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. बीड़ी कल्ला से सवाल पूछा।

पैराटीचर्स को संविदाकर्मी का दर्जा देने के मसले पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि पैराटीरचर्स को संविदाकर्मी का दर्जा देने की परंपरा नहीं है। इस पर संयम लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा-पत्र में नियमित करने का वादा किया था और आज आप यह कह रहे हैं। आप लोगों से धोखा कर रहे हैं। सीएम के सलाहकार ने सदन में अपने ही शिक्षा मंत्री को घेर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *