जैसलमेर : जग विख्यात मरु महोत्सव-2022 का उम्मीदों की नई उड़ान थीम पर मरू महोत्सव की शुरूआत शहीद पूनम सिंह स्टेड़ियम में अतिथियों ने गोल्डन गुब्बारे आसमां में छोड़कर की। सोमवार को मरूधरा के लोक जीवन और परम्पराओं की महक भरे कई आयोजनों ने खासा आकर्षक जगाते हुए लोकानुरंजन किया। शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाहा, जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह, पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत, नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, मेजर जनरल (जीओसी) योगेन्द्र सिंह, आयकर आयुक्त फतेह सिंह, जिला एवं सेंशन न्यायाधीश जयपुर ज्ञानप्रकाश, सीमा सुरक्षा बल नोर्थ के डीआईजी अरूण कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना, युआईटी सचिव सुनिता चौधरी, उपखण्ड अधिकारी दौलतराम चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, पंचायत समिति मोहनगढ़ की प्रधान कृष्णा चौधरी, जैसलमेर की प्रधान रसाल कंवर, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, समाजसेवी हरीश धनदे, अतिरिक्त पुलिस नरेन्द्र सिंह के साथ ही जन प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी व पर्यटक उपस्थित थे।
शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में शोभा यात्रा के लोक कलाकारों ने जहां विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी वहीं सीमा सुरक्षा बल के आठवें अजुबे माउण्टेन बैण्ड ने देश संगीत की स्वर लहरियां बिखेर कर पूरे माहौल को देश भक्ति से सरोबार किया, वहीं सीमा सुरक्षा बल के सजे धजे ऊँटों पर उप समादेष्टा मनोहर सिंह खींची के नेतृत्व में सजी धजी पोषाक में रण बांकुरों ने अतिथियों को सलामी देते हुए मंच के आगे से गुजरे। समारोह में मूमल-महिद्रा की झांकियों ने प्रेम गाथा का संजीवन प्रस्तुति देकर दर्शकों को मोहित किया।
आकर्षण का केंद्र रही प्रतिस्पर्धाएं
शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। महोत्सव में सबसे आकर्षण का केन्द्र प्रतिस्पर्धा मिस मूमल एवं मिस्टर डेजर्ट रही। मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिता में विभिन्न जिला के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें निर्णायकों द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार पाली के तरूण शर्मा ने मिस्टर डेजर्ट- 2022 चुने गए। मिस मूमल प्रतियोगिता में 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायकों द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार जैसलमेर की पायल मिस मूमल- 2022 चुनी गई।
अमर प्रेम गाथा को दर्शाती हुई मूमल-महिद्रा की झांकी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। इस प्रतियोगिता में 14 विधायलयों ने भाग लिया। निर्णायक मण्डल द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार वायु सेना विद्यालय जैसलमेर की झांकी प्रथम, केडीआर पब्लिक स्कूल की झांकी द्वितीय एवं सेण्टपॉल स्कूल की झांकी तृतीय स्थान पर रही।
जवानों ने रोबिली मूंछों की दी प्रस्तुति
समारोह के दौरान मूंछ प्रतियोगिता भी बहुत ही रोचक नही एवं प्रतिभागियों ने अपनी मूंछों की शानदार प्रस्तुति की। इस प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायकों द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार महेन्द्र सिंह ने प्रथम स्थान, गणपत सिंह राजपुरोहि ने द्वितीय स्थान एवं तरूण कुमार शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महोत्सव के दौरान राजस्थान की आन-बान-शान का प्रतीक साफा बांधों प्रतियोगिता भी रोचक रही। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक मिनट में जैसलमेरी शैली में अच्छी तरह से साफा बांधा। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मण्डल द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार इस प्रतियोगिता में चन्द्रवीर सिंह ने प्रथम स्थान, मोहन सिंह ने द्वितीय स्थान एवं आम्ब सिंह राजपुरोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को दिए पुरस्कार
समारोह के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह, पंचायत समिति जैसलमेर की प्रधान कृष्णा कंवर, सम प्रधान रसाल कंवर, नगर परिषद सभापति की धर्मपत्नी नीतू कल्ला, मेजर जनरल योगेन्द्र सिंह की धर्म पत्नी सिमरत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. टी. शुभमंगला ने मिस मूमल पायल को मिस मूमल-2022 का ताज पहनाया, वहीं मिस्टर डेजर्ट- 2022 के विजेता तरूण शर्मा को खिताब पहनाया एवं 11-11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। मूंछ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुलिस अधीक्षक, बीसूका उपाध्यक्षक उम्मेद सिंह तंवर एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना ने तथा साफा बांधों प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला एवं सेंशन न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश, नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला व आयकर आयुक्त फतेहसिंह ने तथा मूमल-महिद्रा के विजता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3 हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2 हजार तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 1 हजार रुपये नकद एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इन्होंने निभाई भागीदारी
मरु महोत्सव के दौरान पुलिस उप अधीक्षक प्रियंका कुमावत, कोषाधिकारी आनंद जगाणी, तहसीलदार महेन्द्र खत्री, सहायक निदेशक पर्यटन कृष्ण कुमार, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास सुभाष विश्नोई, अशोक कुमार गोयल, आयुक्त नगर परिषद शशिकांत शर्मा, पर्यटन व्यवसायी एवं समाजसेवी मयंक भाटिया, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, प्रोग्रामर मनोज विश्नोई, सहायक पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्र सिंह जाम ने अहम भूमिका अदा की। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा, प्रीति भाटिया, विजय बल्लाणी ने ओजस्वी वाणी में किया, वहीं अंग्रेजी में कमेंट्री पारस स्वामी ने की। मरु महोत्सव के अन्तर्गत पूनम सिंह स्टेडियम में जाने माने आर्ट विशेषज्ञ अजय रावत (पुष्कर) द्वारा जैसलमेर के सोनार किले और राजस्थान की लोक संस्कृति पर निर्मित सेण्ड आर्ट ने दर्शकों को जबरदस्त आकर्षित किया। सैकड़ों लोगों ने इसे देखा और सेण्ड आर्टिस्ट अजय रावत की सराहना की।
पूर्व मरुश्री भी रहे उपस्थित
मरु महोत्सव के अन्तर्गत जिला कलक्टर के निर्देशन में डीओआईटी के उपनिदेशक अशोक आसेरी के नेतृत्व में यु-ट्युब पर मरु महोत्सव का लाईव प्रदर्शन किया गया। जिसकों हजारों लोगों ने लाईव प्रदर्शन के माध्यम से मरु महोत्सव को देखा एवं उसका आनंद लिया। मरु महोत्सव के दौरान पूर्व मरुश्री श्यामदेव कल्ला, कृष्ण कुमार पारीक, जितेन्द्र कुमार खत्री, ओमप्रकाश वैष्णव, विजय कुमार बल्लाणी भी मरुश्री की पोषाक में उपस्थित रहे एवं मरुश्री खिताब के प्रति लोगों में आकर्षण जगाया। मरु महोत्सव के दौरान पूनम स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय द्वारा प्राप्त प्रचार साहित्य का लोगों को वितरण किया गया, वहीं सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से सम्बन्धित होर्डिग्स भी लगाए गए।

