Headlines

पुलकित गोयल बने हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया के नये सीएफओ

गोयल

पुणे/जोधपुर : जोधपुर मूल के पुलकित गोयल अमेरिकन कम्पनी हनीवेल की भारतीय कम्पनी हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी घोषित किए गए हैं। कम्पनी ने इसकी जानकारी हाल ही में सेबी को दी है। गोयल के पास ‘पूंजीगत वस्तु’ (कैपिटल गुड्ज़) कंपनियों और बहुराष्ट्रीय औद्योगिक संगठन (मल्टीनैशनल इंडस्ट्रीयल कंग्लोमरट) में 16 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। हनीवेल से पहले, गोयल पुणे (भारत) में थीसेनक्रुप समूह की सबसे बड़ी कम्पनी थीसेनक्रुप इंडस्ट्रीज इंडिया के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य (बोर्ड मेम्बर) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी थे, और वहाँ थीसेनक्रुप समूह के रणनीतिक पुनर्गठन, परिचालन उत्कृष्टता और वित्तीय प्रदर्शन के उत्तरदायी थे।

वर्ष 2013 से गोयल थीसेनक्रुप समूह में वित्तीय और सामान्य प्रबंधन नेतृत्व की कई भूमिकाएँ विभिन्न वैश्विक क्षेत्रों जैसे भारत, मध्य पूर्व एशिया और अफ्रीका में निभायी थी। उन्होंने थीसेनक्रुप समूह में अपने कार्य कौशल और योग्यता से अच्छी साख अर्जित की थी। थीसेनक्रुप से पहले उन्होंने पेट्रोन इंजीनियरिंग एवं अर्नस्ट एंड यंग में अपनी मजबूत कार्यकुशलता दर्शाई थी। गोयल इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया से चार्टर्ड एकाउंटेंट और जोधपुर की जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी से वाणिज्य में स्नातक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *