टोंक : ACB टोंक की टीम ने मालपुरा उपखण्ड में कार्रवाई करते हुए पटवारी राजेश गोठवाल को 30 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा। पटवारी ने रिश्वत की यह राशि एक जमीन की तरमीम करने की एवज में 1 लाख रुपये की डिमांड में से 30 हजार के रूप में ली थी। ACB की टीम ने परिवादी के रिश्वत देते ही अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हल्का सिंधोलिया में तैनात पटवारी राजेश गोठवाल को गिरफ्तार किया।
मालपुरा उपखण्ड में ACB ने कार्रवाई करने के बाद पकड़े गए पटवारी के घर पर तलाशी ली है। उल्लेखनीय है कि मालपुरा के सिंधोलिया हल्का क्षेत्र में एक जमीन की तरमीम करने (बंटवारा करने) की एवज में पकड़े गए पटवारी राजेश गोठवाल ने परिवादी से 1 लाख की रिश्वत की मांग की थी।
पैसे नहीं दिए जाने के कारण पटवारी ने उक्त भूमि की तरमीम नहीं की। जिसके बाद परिवादी ने परेशान होकर ACB टोंक में शिकायत की और ACB ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की राशि में से 30 हजार परिवादी से लिये ACB ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
