Headlines

गोवर्धनजी से लौट रहे थे, झपकी आई तो कार ट्रक से जा भिड़ी, 2 की मौत

गोवर्धनजी से लौट रहे थे, झपकी आई तो कार ट्रक से जा भिड़ी, 2 की मौत

दौसा: जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर टीकरी मोड़ पर गोवर्धनजी के दर्शन कर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार 2 लोगों की मौत और 3 श्रद्धालु घायल हो गए। ये जयपुर और नागौर जिले के रहने वाले हैं। रविवार दोपहर हादसा दौसा के महुआ थाना क्षेत्र में हुआ है।

पुलिस ने बताया कि कार सवार 5 लोग गोवर्धनजी के दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे। इस दौरान कार चला रहे युवक को झपकी आ गई। खड़े ट्रक से टकराने के बाद बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई। कार सवार हंसराम जाट निवासी लोड़ली, थाना फागी, जयपुर व परसराम निवासी रीड़, थाना पीलवा, नागौर की मौके पर ही मौत हो गई। देशराज जाट निवासी मानसरोवर, जयुपर, भंवरलाल जाट निवासी परबतसर, नागौर व कानाराम जाट निवासी बिहारीपुरा, थाना फागी, जयपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका महुवा अस्पताल में इलाज चल रहा है।।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान कार तेज स्पीड में थी। बुरी-तरह क्षतिग्रस्त हुई कार के गेट तोड़कर शवों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद कार के दरवाजे जाम हो गए थे। ऐसे में शवों और घायलों को कार से निकालने में स्थानीय लोगों और पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सभी को कार से निकाला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *