Headlines

पश्चिम विक्षोप के कारण 18 से बढ़ सकती है फिर सर्दी, कुछ इलाकों में बारिश का भी अलर्ट

पश्चिम विक्षोप के कारण 18 से बढ़ सकती है फिर सर्दी, कुछ इलाकों में बारिश का भी अलर्ट

जयपुर: राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। 18 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे बारिश होगी। बारिश के बाद सर्दी का असर एक बार फिर बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, तेज धूप निकलेगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं 16-17 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का आंकलन है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह के दौरान फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में इस महीने के आखिरी दिनों तक सर्दी रह सकती है। तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अजमेर 10.1 डिग्री, भीलवाड़ा 4.8 डिग्री, वनस्थली 8.5 डिग्री, पिलानी 7.4 डिग्री, सीकर 7.5 डिग्री, कोटा 9.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 6.2 डिग्री, डबोक 6.4 डिग्री, बाड़मेर 11.4 डिग्री, जैसलमेर 12 डिग्री, जोधपुर 9.9 डिग्री, बीकानेर 12.4 डिग्री, चूरू 7 डिग्री, श्रीगंगानगर 8.8 डिग्री, फतेहपुर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *