बीकानेर : नई दिल्ली से बीकानेर की ओर आ रही एक कार और बस में जबर्दस्त टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई। एक सात महीने का बच्ची घायल हो गई। ये परिवार बीकानेर में किससे मिलने आ रहा था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सेरुणा पुलिस अब पीबीएम अस्पताल में मृतकों के बारे में जानकारी ले रही है। सेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि दिल्ली से एक कार शाम करीब साढ़े चार बजे बीकानेर आ रही थी। सेरुणा के पास ये कार सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। भीषण टक्कर से कार का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार को अभिषेक धार चला रहा था, जबकि ज्योति सिंगला उनके साथ बैठी थी। इनके साथ एक सात महीने की बच्ची भी है, जिसे ज्यादा चोट नहीं लगी।
इन तीनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन ज्योति अभिषेक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के कारण ये पता नहीं चल पा रहा हे कि ये दोनों बीकानेर में कहां आए थे। पुलिस उनके मोबाइल फोन से पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।
