Headlines

RAS मुख्य परीक्षा की तिथि को बढ़ाने की मांग को लेकर अनूठा प्रदर्शन

RAS

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित होने वाली RAS मेन एग्जाम को लेकर विरोध बढ़ता दिखाई दे रहा है। कैंडिडेट लगातार मेन एग्जाम की डेट आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को भी सैकड़ों की संख्या में कैंडिडेट ने RPSC के बाहर अनोखा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। RPSC के बाहर एक कैंडिडेट सड़क पर लौटते हुए आयोग भवन की तरफ बढ़ रहा था, तो वहीं उसके पीछे सैकड़ों अभ्यर्थी रामधुनी गाते हुए चल रहे थे। कैंडिडेट के इस प्रदर्शन को देखते हुए आयोग भवन के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया। RAS मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि आयोग द्वारा एग्जाम के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया गया, लेकिन इस बदलाव के अनुरूप उन्हें तैयारी का मौका नहीं मिला है। अभ्यर्थियों की मांग है कि उनकी एग्जाम डेट को आगे बढ़ाया जाए। ताकि उन्हें RAS मुख्य परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी का पूरा मौका मिल सके।

RAS

RPSC के बाहर प्रदर्शन कर रहे सभी अभ्यर्थियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रचित कच्छावा, उदय सिंह, अभिषेक शर्मा सहित पूरे प्रदेश से आए अभ्यार्थी और छात्र नेता मौजूद थे। अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग मानी नहीं जाती है तब तक उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि आरपीएससी के चेयरमैन जसवंत राठी ने कुछ दिनों पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि आरएएस मुख्य परीक्षा 25 और 26 फरवरी को आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा 2 दिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रदेश के सातों संभाग मुख्यालय पर परीक्षा का आयोजन होगा। जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक। जबकि दूसरी पारी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में 20 हजार 102 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *