Headlines

REET पेपर लीक प्रकरण : एडीजी ने 3 जिलों के पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

REET

बाड़मेर : REET पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बाड़मेर, जालोर व सिरोही के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके प्लानिंग की। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबाव बनाने की रणनीति बनाई गई है। एसओजी तीनों जिलों में फरार चल रहे आरोपियों की सूची एसपी, एएसपी, सीईओ व एसएचओ को उपलब्ध करवाएगी। इसके बाद इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबोचा जाएगा। जब एडीजी अशोक राठौड़ से पूछा गया कि परीक्षा से कितने लोगों के पास पेपर पहुंचा। वे बोले- यह सवाल हमारे मन में भी है इसकी तह तक जाने की कोशिश कर रहे है।

जब्त करने की कार्रवाई

एसओजी ने निर्देश दिए है कि अवैध काम, अवैध वाहन, और अवैध संपत्तियों को चिन्हित करके जब्त की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा फरार चल रहे आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की जाए। REET पेपर लीक में शराब तस्कर राजू ईशराम विश्नोई का नाम भी सामने आ रहा है। इसके बाद राजू की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई। ट्रक, डंपर, अन्य गाड़ियां व बाइक भी जब्त की है। वहीं एसओजी के रडार पर चल रहे आरोपियों को पकड़ने का सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा।

एडीजी अशोक राठौड़ ने कहा कि तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज किए जाएगे। कोई भी छोटे से लेकर बड़ा आदमी पेपर लीक से जुड़ा हैं तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। मामले में अब तक 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं ओर भी इनके सहयोगी व पेपर पढ़कर परीक्षा देने वालों की खोजबीन कर रहे हैं। जैसे-जैसे नए नाम आएंगे उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। डीपी जारोली की गिरफ्तारी पर बोलें कि अभी तक उनसे कोई जांच नहीं की है। एक बार जांच होने के बाद तय किया जाएगा। पेपर कितने अभ्यर्थियों तक पहुंचने की आशंका के सवाल पर एडीजी अशोक राठौड़ बोले की एक सवाल हमारे मन में भी है इसको ट्रेस कर रहे है। इसकी तह जाने की कोशिश कर रहे है। एडीजी राठौड़ ने पूरे प्रकरण की समीक्षा कर मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिए। सम्पूर्ण पत्रावलियां पर काम करने के निर्देश दिए।

सांचौर डाक बंगले में चली मैराथन बैठक

REET प्रकरण के मामले को लेकर जालोर, बाड़मेर व सिरोही जिले से जुड़े संदिग्ध अधिकतर सामने आने के बाद शनिवार शाम को एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ सांचौर पहुंचे। शहर के नर्मदा नहर परियोजना के डाक बंगले में REET परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर जालोर, बाड़मेर व सिरोही जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ली।

3-4 घंटे तक चली बैठक में REET प्रकरण मामले में तीनों जिले के कई संदिग्धों का पेपर लीक में नाम सामने आने के बाद इनको गिरफ्तार करने की रणनीति को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए। एसओजी सूत्रों के अनुसार इन जिलों में पेपर लीक मामले में कई संदिग्धों के नाम सामने आने के बाद भूमिगत हो गए। ऐसे में इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में सिरोही एसपी धर्मेन्द्र यादव, बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव, सांचौर एएसपी दशरथसिंह, गुड़ामालानी, चौहटन, बालोतरा सीईओ, बाड़मेर जिले के कई थानाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *