अजमेर: अजमेर जिले में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा हुआ। अजमेर रोड पर 2 मंजिल निर्माणाधीन इमारत गिरने से दर्जनभर लोग दब गए। बचाव व राहत कार्य शुरू कर 4 लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया है। ये चारों गंभीर रूप से घायल हैं। अभी कई और के फंसे होने की आशंका है।
जांच में सामने आया कि अजमेर जिले के केकड़ी में मौके पर कॉमर्शियल बिल्डिंग बन रही थी। यहां शुक्रवार को तीसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। घटनास्थल पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मौके पर एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान, घनश्याम शर्मा, डीएसपी खींव सिंह, नगर पालिका चेयरमैन कमलेश कुमार साहू, तहसीलदार राहुल पारीक, थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय, सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बसंत सैनी सहित सिविल डिफेंस और पुलिस का जाप्ता मौजूद है।
