Headlines

असदुद्दीन ओवैसी को Z कैटेगरी की सुरक्षा

असदुद्दीन ओवैसी को Z कैटेगरी की सुरक्षा

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सांसद औवेसुद्दीन औवेसी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें CRPF की तरफ से यह सुरक्षा चक्र प्रदान किए जाने के आदेश किए है। औवेसी पर उत्तर प्रदेश में हुए हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने औवेसी की सुरक्षा की समीक्षा किए जाने के बाद ये आदेश जारी कर दिए है। दरअसल औवेसी पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के छिजारसी टोल प्लाजा के पास गोलियां चलाई गई थी और पुलिस ने इस संबंध मे कुछ लोगो को गिरफ्तार भी किया है।

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख ओवैसी ने गुरुवार को दावा किया था कि उनकी गाड़ी पर चार राउंड फायर किए गए। फायर करने वाले तीन चार लोग थे। ये लोग गोलीबारी करने के बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस को आरंभिक जांच के दौरान औवेसी की गाड़ी पर गोलियों के निशान भी मिले थे। इस संबंध मे उत्तर प्रदेश पुलिस ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था। इनकी पहचान बादलपुर गौतमबुद्द नगर निवासी सचिन और शुभम के तौर पर की गई है। आरंभिक पूछताछ में इन लोगो ने बताया था कि औवेसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत होकर इन लोगों ने हमला किया था। इनके अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *