Headlines

3 फरवरी से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा खाटूश्याम मंदिर, दो चरणों में होंगे दर्शन

खाटूश्याम

सीकर : खाटूश्यामजी मंदिर गुरुवार से श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला जाएगा। मंदिर कमेटी और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में ये फैसला लिया गया। मंदिर कमेटी ने अपनी गाइडलाइन जारी की है। खाटूश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शम्भू सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते केस के बाद 13 जनवरी को मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे। अब वापस मंदिर भक्तों के लिए खोला जा रहा है। हालांकि शुक्ल पक्ष की एकादशी, द्वादशी,संडे, अन्य त्यौहार और भीड़-भाड़ वाले उत्सवों के मौके पर भक्तों के दर्शन के लिए बंद रखा जाएगा।

मंदिर कमेटी की ओर से जारी गाइडलाइन
  • दर्शनों के लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  • दर्शन हर दिन दो चरणों में होंगे। पहला चरण सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा चरण शाम 4 बजे से 9 बजे तक रहेगा। हर चरण में 7500 दर्शनार्थियों को दर्शन करवाए जाएंगे।
  • मंदिर में प्रसाद, फूल माला, नारियल आदि पर रोक रहेगी।
  • दर्शनों के लिए लाइन में लगने से पहले पंजीकरण काउंटर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ आधार कार्ड और फूल वेक्सिनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
  • दूसरे राज्यों से आने वाले दर्शनार्थियों को 72 घंटे तक पुरानी RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी।
  • मास्क के बिना भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • मंदिर परिसर और दर्शन कतार में सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा।
  • दर्शन करने से पहले सैनिटाइजेशन करना होगा।
  • मंदिर परिसर और दर्शन कतार में किसी भी वस्तु को नहीं छू सकेंगे।
  • साप्ताहिक अवकाश ( रविवार), शुक्ल पक्ष की एकादशी, द्वादशी और अन्य त्यौहार और भीड़ वाले उत्सवों के दिन मंदिर बंद रहेगा।
  • दर्शनार्थियों को अपने जूते-चप्पल गाड़ी में या फिर रुकने के स्थान पर ही रखने होंगे।
  • दर्शन परिसर के बाद मंदिर में नही रुकना होगा।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से केवल एक बार ही दर्शन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *