Headlines

केन्द्रीय बजट से पहले बड़ी राहत! कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती

गैस सिलेंडर

जयपुर : केन्द्र सरकार के वित्त वर्ष 2022-23 के बजट पेश करने से पहले महंगाई की मार झेल रही जनता को थोड़ी राहत मिली है। तेल-गैस कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने आज 19 किलो के कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमतों में 92 रुपए कम किए है, जिसके बाद आज से 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 2013.50 रुपए के बजाए 1921.50 रुपए में मिलेगा।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि तेल कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही बदलाव किया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू उपभोक्ता को अब भी 14.2 किग्रा का गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी 903.50 रुपए में मिल रहा है। गौड़ ने बताया कि इस साल के शुरुआत में एक जनवरी को कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपए का इजाफा किया था, जिसके बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पहली बार 2 हजार रुपए के पार चला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *