Headlines

निम्बली टोल प्लाजा के पास ट्रेलर-बस में भिडंत, कार भी चपेट में आई; 26 घायल

घायल

पाली : पाली-जोधपुर हाइवे पर निम्बली टोल प्लाजा के पास शुक्रवार दोपहर एक ट्रेलर और निजी बस में भिडंत हो गई। इस दौरान एक कार भी चपेट में आ गई। हादसे में 26 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 20 गंभीर घायलों को पाली व जोधपुर रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची गई। घायलों को रोहट हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार रोहट के पास पाली-जोधपुर हाइवे पर सड़क की मरम्मत के काम के चलते सिंगल लेन पर ट्रैफिक चल रहा है। दोपहर को रोहट से जोधपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर के चालक ने गलत साइड में गाड़ी डाल दी। जोधपुर से रोहट की तरफ आ रही निजी बस के चालक ने हॉर्न बजाए। लेकिन ट्रेलर चालक मोबाइल पर बात करने में लगा रहा। ऐसे में ट्रेलर सामने से आ रही बस से टकरा गया। अचानक हुए हादसे के कारण बस के पीछे आ रही एक कार भी बस से टकरा गई।

घायल

हादसे में 26 जने घायल हो गए। कार सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को इलाज के लिए पाली और जोधपुर रेफर किया गया। जबकि मामूली रूप से घायल हुए 6 लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। घायलों को उपचार के लिए रोहट हॉस्पिटल लाया गया था। एसडीएम सुरेश कुमार, तहसीलदार प्रवीण चौहान, थानाप्रभारी अमृत सोनी मयजाप्ता मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *